भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस से चलाए जा रहे छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान के अंतर्गत समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी द्वारा श्री राम डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की उपस्थिति में श्री राम डिग्री कॉलेज में कैंप लगाकर अनेक युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने इस अवसर पर छात्र नौजवानों से अपील करते हुए कहा की संविधान आरक्षण व युवाओं के हितों की रक्षा के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ आकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी ने कहा कि छात्रों नौजवानों को शिक्षा रोजगार व संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के साथ आना चाहिये केवल समाजवादी पार्टी ही छात्र नौजवानों के हकों की आवाज बुलंद करती है।कार्यक्रम में शाहवेज क़ुरैशी एडवोकेट, इरफान मलिक सहित अनेक कार्यकर्ताओ के सहयोग से बड़ी संख्या में नौजवानों छात्रों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।















