भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर |श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, में चन्दन सिंह चौहान, सांसद बिजनौर लोकसभा सीट का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया‘‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण’’ के अंतर्गत बीटेक द्वितीय वर्ष के 210 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्दन सिंह चौहान, कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. एस.एन. चौहान, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने चन्दन सिंह चौहान का पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
समारोह में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अपने संबोधन में चन्दन सिंह चौहान ने कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान उनकी खुद की संस्था जैसा है, और उन्होंने प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने मुजफ्फरनगर में एक उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान का निर्माण किया है।डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान सरकार की नीतियों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए टेबलेट वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा सिंह ने किया, और कार्यक्रम को सफल बनाने में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा।
















