भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर| जिला जेल में निरूध्द असहाय महिला बंदियो को यूकेबी डिजिटल एवं एफ फोर बी सॉल्यूशंस के माध्यम से कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी की अनुमति से कपड़े, फल, नमकीन, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया जिसका वितरण उपकारापाल श्रीमान हेमराज सिंह जी के माध्यम से यूकेबी डिजिटल के डायरेक्टर ए एस राणा, एडवोकेट फाहद आलम, श्रीमती सायरा बानो, भूपेंद्र चौहान एवं देवेंद्र जी के द्वारा वितरण किया गया।
जिसकी प्रशंसा उपकारापाल एवं अधीक्षक महोदय के द्वारा की गई कि बिना संस्था बिना किसी के सहयोग से एक कंपनी ने कारागार में निरूध्द महिला बंधिया के लिए एवं उनके बच्चों के लिए इतना कुछ सोचा ओर वितरण किया।यूकेबी डिजिटल के डायरेक्टर ए एस राणा ने महिला बंदियो से निवेदन किया कि वह यहां अपना घर मानकर रहे सुख दुख तो आते जाते रहते हैं आपका यह वक्त भी कट जाएगा ओर आप जल्द से जल्द अपने परिवार के साथ बाहर की दुनिया मे रहे,ओर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उपकारापाल महोदय के द्वारा हमसे संपर्क करें हम आपकी परेशानी दूर करने की कोशिश करेंगे।
एडवोकेट फाहद आलम ने वहां महिला बंदियो को दिलासा दिलाया कि अगर किसी भी प्रकार की कोर्ट कचहरी में कोई दिक्कत आ रही है तो उपकारापाल महोदय के माध्यम से मुझसे संपर्क करें मैं आपकी मदद करूंगा।अंत में श्रीमती सायरा बानो जी के द्वारा कारागार प्रशासन को धन्यवाद किया गया कि आपने हमको यहां इन महिला बंदियो एवं बच्चों के लिए कुछ मदद करने का अवसर दिया।















