भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर,बुढ़ाना धर्मनगरी बुढाना की घरा पर प्रथमवार दिगम्बर मुनि जी का वर्षायोग चातुर्मास बडे हर्षोंउल्लास के साथ चल रहा है। परम पूज्य 108 आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 आचार्य रोथ सागर व मुनि श्री सात सागर व मुनि श्री निपात सागर जी के सानिध्य में श्रावण शुक्ल सप्तमी जो भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण दिवस है के उपलक्ष्य में रथयात्रा बडी धूमधाम के साथ निकली। जो 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शुरु होकर महावीर चौक, कैनरा बैंक वाली गली से मास्टर कालोनी होती हुई मंदिर में पहुंची। जिसमे गांवों से भी धर्म प्रेमी पधारे। बुढाना में आचार्य 108 श्री ज्ञानसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य 108 श्री श्री ज्ञेय सागर जी महाराज ससघ के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बुढाना में शिव पारसनाथ श्री पार्श्वनाथ निर्माण महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास एवं भक्ति भाव के द्वारा मनाएगा। जिसमें जैन समाज के द्वारा भगवान पारसनाथ का पार्श्वनाथ का महा मस्का अभिषेक किया गया। नित्य नियम पूजा अर्चना के बाद श्रीजी की रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मंदिर में शांति धारा एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। यहां बाहरी श्रद्धालु भी भारी संख्या मे मौजूद रहे।















