बागपत : क्षेत्र पंचायत के टेंडरों को लेकर बागपत ब्लॉक बना जंग का अखाड़ा

बागपत।क्षेत्र पंचायत के टेंडरों को लेकर गुरुवार को बागपत ब्लॉक में हंगामा खड़ा हो गया। ब्लॉक प्रमुख ने कुछ लोगों पर हाथापाई करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने ब्लॉक प्रमुख पर अपने चहेतों को टेंडर देने का आरोप लगाया।हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ करने में लगी है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में 23 प्रस्ताव पास हुए थे, जिनके गुरुवार को टेंडर होने है। गुरुवार सुबह ब्लॉक प्रमुख सुनीता ब्लॉक कार्यालय पर पहुंची। उनके पहुंचते ही टेंडर लेने के लिए ठेकेदार भी पहुंच गए। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख रजिस्टर उठाकर अपने ऑफिस में ले गई। जिसके बाद ठेकेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ब्लॉक प्रमुख ने ठेकेदारो पर हाथापाई ओर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। वहीं, ठेकेदारों ने ब्लॉक प्रमुख पर अपने चहेतों को टेंडर देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में लगी है। दूसरे ओर हंगामे की सूचना पर डीडीओ भी ब्लॉक पहुंच गए है। अब उनके सामने ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts