भास्कर न्यूज़ उतर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। जेके एकेडमी दुर्गनपुर खेडा में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना व उनकी रचनात्मकता को सामने लाना था। प्रतियोगिता की शुरुआत एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल पंवार ने की। जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी कला का पूरी तरह से खूब आनंद लें। यह ड्राइंग प्रतियोगिता सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह आपकी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता को सामने लाने का एक मंच है। हमें गर्व है कि आप सबने इस मौके को पूरी तरह से सार्थक किया। सब बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपनी ड्राइंग बनानी शुरू की। सबने अपनी ड्राइंग में अपने दिल की बात को खूबसूरती से उकेरने की कोशिश की। प्रतियोगिता में न केवल बच्चों के अंदर की कला व सृजनात्मकता को उजागर किया गया बल्कि पूरी एकेडमी को भी एक सकारात्मक उत्साही वातावरण प्रदान किया गया। बच्चों की मेहनत व कला को देख सबने महसूस किया कि ये आयोजन उनके विकास के लिए कितना खास है। प्रधानाचार्य ने बच्चों, शिक्षकों व निर्णायकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व और कला के प्रति प्यार को बढ़ावा मिलता है। एकेडमी हमेशा इस तरह के आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा ताकि बच्चों की कलाओं की क्षमताओं को प्रोत्साहित किया जा सके।















