भास्कर न्यूज़ उतर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर के बुढाना में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल, एपेक्स अस्पताल, को सील कर दिया है। यह कार्रवाई डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत के बाद की गई। इस मुहिम में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान,
शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, और जनपद के व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनु चौधरी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की और फर्जी अस्पताल को सील कर दिया।यदि स्वास्थ्य विभाग इसी तरह से कार्रवाई करता रहा, तो फर्जी अस्पताल और डॉक्टरों की समस्या जल्द हल हो सकती है।
















