आपदाओं के बीच, देशहित को ताक पर रखकर की जा रही राजनीति: मायावती

देशभर के कई राज्य इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गवाईं है. इन आपदाओं में कई परिवार भी बर्बाद हो गए हैं. केंद्र सरकार इन आपदाओं का सामना करने के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर लोगों की मदद में जुटी हुई है. इन आपदाओं पर हो रहे सियासी नोकझोंक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है.मायावती ने इन आपदाओं के दौरान होने वाली राजनीति का जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा को ठहराया है. उन्होंने इस तरह की राजनीति को काफी दुखद और चिंताजनक बताया है. उन्होंने सरकार के किए जा रहे विकास पर भी सवाल उठाया है, इसके साथ ही मायावती ने इस मामले में गंभीर होकर सोचने की बात कही है.

भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आपदाओं के कारण देश भर में हो रही जान-माल की भारी हानि पर भी खासकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा, जन व देशहित को ताक पर रखकर, जिस प्रकार से संसद के भीतर व बाहर राजनीति की जा रही है और इसमें भी एक-दूसरे को गलत व नीचा दिखाने के अवसर तलाशे जा रहे हैं ये अनुचित, दुखद व चिन्तनीय है.

भाजपा और कांग्रेस की सरकारें हैं कसूरवार

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts