अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार कैंटर से टकराई, 5 की मौत, 5 घायल

अलीगढ़ में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इस टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार इतनी बुरी तरह पिचक गई थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में 5 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी के रूप में की गई है। पीलीभीत पुलिस की मदद से इनकी पहचान की पुष्टि की गई है।

ओवर स्पीड बनी हादसे का कारण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पलवल रोड पर खैर कोतवाली के तहत आने वाले इलाके में हुआ। देररात करीब एक बजे अनाज मंडी के सामने हुए हादसे में जो कार डैमेज हुई है, उसकी स्पीड हादसे के समय करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है। घायलों ने बताया कि कार की स्पीड ओवर थी। ड्राइवर को कंट्रोल करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, ईको कार टप्पल से आ रही थी और कैंटर अलीगढ़ जा रहा था, लेकिन खैर मंडी के गेट नंबर 2 के सामने ड्राइवर ने फ्रेश होने के लिए कैंटर को पार्क किया। इस दौरान ईको कार कैंटर से भिड़ गई। हादसा होते ही कैंटर ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए। ईको कार में सवार लोग मजदूर थे और धान लगाने हरियाणा गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी हादसे में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त 35 साल के विपिन, 36 साल के लालता, 25 साल के अर्जुन और 27 वर्षीय हरिओम के रूप में हुई। ड्राइवर की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घायलों के नाम 36 वर्षीय रामू, 28 वर्षीय विमलेश, 40 वर्षीय रामकुमार, 35 वर्षीय अनंतराम और 22 साल के मुनीष के रूप में हुई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts