भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर जाकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया,भुराहेड़ी बोर्डर से पुरकाजी जाकर नगर पंचायत पुरकाजी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
बोर्डर से फलोदा तक पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा लगाए गए आईपी कैमरों और पब्लिक एड्रेस को देखा और उस पर दोनो बड़े अधिकारियों ने सभी शिवभक्तो और जनता को संबोधित किया भूराहेड़ी से फलोदा कट तक बाईपास और अंदर से 15 किलोमीटर तक सभी ने संबोधन सुना पुरकाजी में नगर पंचायत द्वारा,लगाई गई बड़ी LED स्क्रीन को भी देखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लगातार बोर्डर और पुरकाजी कस्बे में स्क्रीनो पर चल रहा है। इस मौके पर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी, अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, मनीष गोयल मास्टर जी, आजाद फरीदी मैंबर, वंश अग्रवाल,शहलाम गौड़ सभासद, आदि लोग मौजूद रहे
















