शाहपुर पुलिस द्वारा दो अवैध शस्त्र तस्कर गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर पुलिस द्वारा दो अवैध शस्त्र तस्कर गिरफ्तार कब्जे से अवैध शस्त्र ओर मोबाईल फोन बरामद। अवैध शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह एव प्रभारी निरीक्षक थाना बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में, पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दौराने पुलिस चैकिंग 2 शातिर अवैध शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को खतौला मोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 241/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, अभिषेक पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम जिवाना थाना रमाला जिला बागपत,विशाल पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मोहल्ला रमेश नगर कस्बा व थाना बडोत जिला बागपत।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts