बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार को बड़ौत व कासिमपुर खेड़ी के पास ब्लॉक हो जाने की वजह से छह ट्रेनें देरी से संचालित हुईं।ऐसे में अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पूरे दिन परेशानियों से गुजरना पड़ा।
दरअसल बृहस्पतिवार को बड़ौत से कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर मरम्मत के अलावा अन्य विभागीय कार्य किए गए। ऐसे में इस रूट से दिल्ली से सहारनपुर व सहारनपुर से दिल्ली जाने के अलावा शामली से दिल्ली, दिल्ली से शामली सहित हरिद्वार से दिल्ली व दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली तकरीबन छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तकरीबन डेढ़ से दो घंटा लेट रहीं। ऐसे मैं एक साथ छह ट्रेनें देरी से चलने की वजह से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। पहले तो यात्री स्टेशन पर ही बैठकर ट्रेंनो का इंतजार करते रहे। फिर जब उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं तो बस स्टैंडों की ओर दौड़ पड़े। ऐसे में पूरे दिन यात्री अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे।
बसों व डग्मामार वाहनों में रही भीड़–
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एक साथ छह ट्रेनों के देरी से संचालित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यात्रियों को बसें न मिलने पर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।















