भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र से सुबह के समय में थाना कोतवाली नगर पुलिस को कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना प्राप्त हुई मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र से सुबह के समय में थाना कोतवाली नगर पुलिस को कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि,रूकनपुर गांव के पास एक अज्ञात शव पडा हुआ है। सूचना पर उच्चाधिकारीगण व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के कान के ऊपर गोली लगी थी, घटनास्थल से 2 तमंचे बरामद हुए है। मृतक की पहचान सुधीर पुत्र धनपाल सिंह निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मूल निवासी कमाला बिनौली जनपद बागपत के रूप में हुई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा दी गई जानकारी।























































