HIV अब नहीं रही लाइलाज बीमारी, अब केवल 2 डोज में होगा AIDS का इलाज

HIV अब नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी, इस इंजेक्शन से मौत की बीमारी की होगी छुट्टी.अब एड्स लाइलाज बीमारी नहीं रहेगा. जी हां HIV का इलाज मिल गया है. एक ऐसे इंजेक्शन की खोज हुई है, जिसे साल में दो बार लगवाने से ही इस जानलेवा बीमारी से 100% सेफ्टी हो सकती है. ऐसा एक स्टडी में दावा किया गया है, जो दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में हुई है.

इस इंजेक्शन का नाम ‘लेनकापाविर’ है. जिसका बड़े लेवल पर ट्रायल करे के बाद पता चला कि ये इंजेक्शन लड़कियों को एचआईवी से पूरी तरह सुरक्षा देती है. आइए जानते हैं मेडिकल सेक्टर के लिए यह कितनी बड़ी खोज है और कब तक बाकी जगहों तक इसकी पहुंच होगी

HIV इंजेक्शन का ट्रायल

इस ट्रायल में जानने की कोशिश की गई कि ‘लेनकापाविर’ इंजेक्शन 6-6 महीने पर लगवाने से एचआईवी इंफेक्शन से बाकी दवाईयों की तुलना में बेहतर सुरक्षा मिलती है. लेनकापाविर और दो अन्य दवाईयों का ट्रायल युगांडा में 3 और दक्षिण अफ्रीका में 25 जगहों पर 5 हजार लोगों पर किया गया है. क्लिनिकल ट्रायल करने वाले साउथ अफ्रीका के साइंटिस्ट लिंडा गेल बेकर ने इसकी जानकारी दी.

एचआईवी वाला इंजेक्शन कितना असरदार

लेनकापाविर (लेन एलए) HIV कैप्सिड में जाकर इस वायरस से बचाता है. कैप्सिड एक प्रोटीन शेल होता है जो एचआईवी की आनुवंशिक सामग्री और प्रतिकृति के लिए जरूरी एंजाइमों की रक्षा करने का काम करता है. इसे हर 6 महीने पर स्किन पर लगाया जाता है. बता दें कि पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में लड़कियां और महिलाओं में एचआईवी का इंफेक्शन सबसे ज्यादा है.इस इंजेक्शन के ट्रायल में पता चला कि इसे लगवाने वालेी 2,134 महिलाओं को एचआईवी का संक्रमण नहीं हुआ, जिससे पता चलता है कि लेनकापाविर इंजेक्शन 100 परसेंट असरदार है.

 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts