अयोध्या में शुरू हुआ डायरिया रोको अभियान

अयोध्या। विशेष संचारी नियंत्रण अभियान के साथ जिले में 1 जुलाई से डायरिया रोको अभियान का भी आगाज हो गया है। इस अभियान में कुल 2 हजार 346 आशा बहुओं को लगाया गया है।जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र से 2 हजार 257 आशा बहुओं लगाई गई हैं। शहरी क्षेत्र में 89 आशा बहुए लगी हैं।

आशा बहुएं सबसे पहले क्षेत्र में पांच वर्ष के कम उम्र के बच्चों की सूची तैयार करेंगी। अभियान के दौरान ही चिह्नित बच्चों के घरों का भ्रमण करेंगी। इस दौरान प्रत्येक पात्र परिवार को ओआरएस घोल बनाने व उपयोग की जानकारी देंगी। सीएमओ डॉ. संजय जैन के मुताबिक ओआरएस के दो पैकेट प्रति बच्चे को दिए जाएंगे।

अगर बच्चा दस्त से ग्रसित है तो जिंक की गोलियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि डायरिया होने पर ओआरएस और जिंक का उपयोग करने पर बच्चों में जल्द सुधार होता है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलना है। इसके लिए आशा बहुओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts