भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के एम0एफ०ए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माँ शाकुम्बरी विश्वविद्यालय के परीक्षा फल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
एम0एफ०ए तृतीय सेमेस्टर में अप्लाईड आर्टस से कुमार वैभव तथा युक्ता सैनी ने संयुक्त रूप से 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, बुशरा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं दीपिका ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम० एफ० ए तृतीय सेमेस्टर में ड्राईंग एंड पेंटिंग से सदफ ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमांशु गोयल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं विशाल कुमार ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण, पुस्तकालय में उपलब्ध विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकें तथा महाविद्यालय के शिक्षकों व परिजनों को दिया। एम0एफ०ए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बताया की उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से सफलता संभव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सहराना की। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी,मयंक सैनी, अजित मन्ना और सोनी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।















