नवनिर्वाचित युवा सांसद इकरा हसन ने ली शपथ

शामली, कैराना। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 18वीं लोकसभा के लिए जनता द्वारा चुनकर आईं नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन ने संसद भवन में पद व गोपनीयता की शपथ ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 18वीं लोकसभा के लिए जनता द्वारा चुनकर आईं कैराना लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन दो दिन पहले संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गईं थीं।

वहीं देश के नए संसद भवन में मंगलवार को स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्रवाई शुरू कराई। जिसके बाद कैराना लोकसभा की नवनिर्वाचित युवा सांसद इकरा हसन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।इकरा हसन ने शपथ लेने के बाद जय हिंद जय संविधान का नारा लगाया। सांसद इकरा ने कहा कि उन्होंने देश के नए संसद भवन में आज पद व गोपनीयता की शपथ ली है। जिसकी उन्हें बेहद ही खुशी है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लोकसभा की जनता से किए गए हर वादे को वे संसद में उठाएंगी और उसे पूरा करेंगी। क्षेत्र के विकास में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts