भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। भोपा रोड पर हुए भीषण सडक दुर्घटना मे सदर विधानसभा के ग्राम तिगरी की रेनू देवी व ग्राम मखियाली के दीपक कश्यप के निधन के उपरांत,नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार मे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रवीण सैनी मोहनलाल, भोपाल सैनी, विशाल खोखर,विनोद कश्यप, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहें।















