भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा,थाना पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना पुरकाजी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एसपी सिटी द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया ओर समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।ओर महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया,साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। थाना पुरकाजी पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।