मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक  सम्पन्न।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वि०/रा०गजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में डिप्टी कमान्डेन्ट, 8वीं बटालियन, एन०डी०आर०एफ०, गाजियाबाद ओर जनपद के विभिन्न विभागों की उपस्थिति में,एक ओरियन्टेशन कम कॉर्डिनेशन कान्फ्रेन्स एण्ड टेबल टॉप एक्सरसाइज बैठक का आयोजन।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन में जिला पंचायत सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, मु०नगर में किया गया। इस बैठक में कल दिनांक 20.जून को संभावित बाढ से बचाव के दृष्टिगत ग्राम शुक्रताल। तहसील जानसठ में होने वाली मॉक एक्सरसाइज से पूर्व सभी विभागों से आपदा की स्थिति में उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों, उनके पास उपलब्ध संसाधनों, आपदा की स्थिति में सम्बन्धित सभी विभागों में आपस में समन्वय स्थापित करने आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने कहा कि इस तरह की मॉक एक्सरसाईज जनपद में एन०डी०आर०एफ० द्वारा की जा रही है। को संभावित बाढ से बचाव के दृष्टिगत ग्राम शुक्रताल, तहसील जानसठ में होने वाली मॉक एक्सरसाइज पर विचार किया गया तथा सभी अधिकारीगणों को उनके पास राहत एंव बचाव हेतु उपलब्ध सभी संसाधनों सहित उक्त एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी बुढाना, उप जिलाधिकारी जानसठ, जिला वन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड, सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खंड, मेरठ, सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खंड, शामली, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खंड, शामली, ए०आर०टी०ओ०, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मोरना, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक (कृषि), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खंड-1), सहायक अभियन्ता (प्रान्तीय खंड), जिला पंचायत विभाग, एन०सी०सी० विभाग, सिचांई विभाग, सूचना विभाग आदि विभागों के साथ ही राहत सहायक भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts