भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रेलवे ट्रैक से सिग्नल केबिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया केबिल व चोरी करने के उपकरण भी पुलिस ने किए बरामद, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योंम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रेलवे ट्रैक से सिग्नल केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को शनिधाम मंदिर चरथावल रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया केबिल ओर चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी संजीव तोमर,उजाला सिंह सुभाष कालोनी रूड़की रोड पल्लवपुरम जनपद मेरठ द्वारा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात द्वारा रेलवे ट्रैक से सिग्नल केबिल काट कर चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी,जिस में पुलिस ने विपिन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल, अमजद पुत्र नसीम निवासी कच्ची सडक थाना ताजगंज आगरा को गिरफ्तार किया।















