भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी कागजात बनाकर न्यायालय से जेल में निरूद्ध अभियुक्तों की जमानत लेने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योंम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण ओर प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी कागजात बनाकर, न्यायालय से जेल में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत लेने वाले एक अभियुक्त को भोपा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, नौशाद उर्फ गंजा पुत्र सुलेमान निवासी सुजडू रोड, खालापार थाना कोतवाली नगर।















