ईद के पर्व को आपसी सोहाद्र से मनाये:थाना प्रभारी बृजेश शर्मा

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। थाना परिसर में ईद उल जुहा बकरा ईद के त्यौहार को लेकर नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक में थाना प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे व सौहार्द के प्रतीक है। सभी आपस मे मिलजुलकर शांति से त्यौहार मनाएं। कोई ऐसा कार्य ना करे जिससे किसी की भावना आहत ना हो। बैठक में बोलते हुए सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ईद उल जुहा बकरीद का त्यौहार सभी शांति पूर्वक व परम्परा के अनुसार मनाएं। इस अवसर पर परम्परा के अनुसार कुर्बानी खुले में ना की जाएं। किसी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी ना हो, कुर्बानी के लिए चिन्हित परम्परागत सुरक्षित स्थान पर कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद अवशेषो को इधर उधर ना फेंके। सुरक्षित तरीके से गहरा गड्ढा खोदकर दवायेंगे आम जनमानस को समस्या उत्पन्न ना हो। ईद उल जुहा बकरा ईद की नमाज ईदगाह व मस्जिद में पढ़ी जाएं। सड़क पर किसी भी स्थिति में नमाज ना पढ़े। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। इस दौरान नगर के पूर्व व वर्तमान चेयरमैन व क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान ग्राम प्रधानो के साथ नगर क्षेत्र के सभ्रान्त व्यक्तियों हिस्सा लिया। उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों को शासन व उच्चधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराकर सभी से पालन करने अपील की गयी।इस दौरान श्यामपाल सिंघल, नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम कुरैशी, दिलशाद प्रधान, जुबेर चौधरी, शाहिद त्यागी, मुर्सलीन राई आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts