सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया पौधरोपण दिया संदेश पौधे लगाओ भविष्य बचाओ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बागपत। पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के ने स्टेशन के पास मन्दिर बड़ौत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे सभी ने बढचढकर हिस्सा लिया ओर छाव व ऑक्सीजन के पौधों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर बबिता खोखर के जन्मदिन के अवसर पर भी डॉ बबिता ओर सचिन खोखर ने भी पौधरोपण कर प्रण लिया कि वे पौधा लगाकर उसकी रक्षा भी करेंगे । बुधवार को मीता अरोरा ओर अनिल अरोरा ने भी पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने को सभी को कहा ताकि सभी जगह हरयाली रहे। अमित जैन ओर शिवानी जैन ने कहा कि पर्यावरण को हम जब ही बचा सकते है। जब हम इसकी शुरुआत खुद से करे वन्दना गुप्ता और विकास गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के बिना मानव जीवन सम्भव ही नही पर्यावरण को सुरक्षित करना हमारा धर्म है। हमे अपने लिए पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध कर सकते है। यदि पर्यावरण में पेड पौधे नही होगे तो सब कुछ खत्म हो जयेगा। इसलिए हमे भविष्य के लिए पौधरोपण कर खुद को समाज और देश को बचाये। इस मौके पर जानवी चौधरी, रेणु शर्मा, सुनील सैनी आदि ने पौधे लगाकर सरक्षित करने प्रण लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts