कूकडा मण्डी मतगणना स्थल पर डीएम व एसएसपी मौजूद मतगणना कर्मियों व पुलिस बल को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए।

कूकडा मण्डी मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौजूद, मतगणना कर्मियों व पुलिस बल को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह कूकडा मण्डी में बनाये गये मतगणना स्थल पर मौजूद है। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस, पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा मतगणना कर्मियों को नियमों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पूर्ण सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालने करने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts