भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। डी ए वी इन्टर कॉलेज में ग्रीष्म कालीन समर कैंप के अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला एवम प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में डी ए वी इण्टर कालेज में समर कैम्प के दौरान छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता एवम चित्रकला प्रदर्शनी ,कार्यशाला का आयोजन किया।इस प्रतियोगिता का उदघाटन अरूण खंडेलवाल, राहुल कुमार,संयुक्त रूप ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यकाम तोमर , सुरेन्द्र पाल सिंह प्रतिभा रानी,संजीव कुमार, अंकुर कुमार आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक, चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी , के अनुसार पेंटिंग प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। जिसमे प्राकृतिक दृश्य,पर्यावरण संरक्षण,भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत चित्र उकेरे,प्रवीण जी बताया कि बच्चो में टेलेंट की कोई कमी नही है।बस आवश्यकता है उनके हुनर को पहचान कर सही जगह उनकी उपयोगिता बताई जाए। निर्णायक शगुप्ता त्यागी,राहुल कुमार के अनुसार कला प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा,वर्ग ए कक्षा 6 से 8 तक प्रथम आंचल 8A द्वितीय अक्ष 7d तृतीय सूरज कश्यप सांत्वना आदि 7 D को दिया गया, वर्ग B कक्षा 9 ओर 10,प्रथम जोया 10 A,द्वितीय अनुभव वर्मा 9 बी,तृतीय तानिया गुप्ता सांत्वना तरुण कुमार, शिवम गौतम, अनूप दुबे,ने प्राप्त किया,वर्ग C कक्षा 11 तथा 12 प्रथम मो0 तालिब 11 d 1,द्वितीय। रुद्राक्ष सोहनिया,तृतीय कृष्णा पाल 11,कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा जी ने बताया कि इस कार्यशाला में मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त विभिन्न नगरों के चित्रकारों ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमे देहरादून से पधारे राहुल कुमार,कोटद्वार उत्तराखंड आयुष रावत , सहारनपुर से पधारे सचिन मुखिया,विक्रांत खुदार्या, अंकुश, मुजफ्फरनगर से शगुफ्ता,सीमा त्यागी, स्वीटी महली को वरिष्ट कलाकार से नवाजा गया।बाल कलाकारों में तेजस तरुण कुमार शिवम गौतम अनूप दुबे को केमल कम्पनी द्वारा प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।















