मैनपुरी में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में बवाल

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से लाठी डंडे चले, लेकिन कुछ देर बाद ही फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई पुलिस जब तक गांव पहुंची, तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी राम रतन और श्री कृष्ण के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम को उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आने के बाद कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग के चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक झगड़ा कर रहे लोग भाग चुके थे। मौके पर घायल अवस्था में मिले प्रधान, प्रदीप, छोटू और श्रीकृष्ण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts