सीमित दायरे में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 82 और निफ्टी 17 अंक फिसला

शेयर बाजार सीमित दायरे में खुला है। बता दें सोमवार को मुंबई में इलेक्शन की वोटिंग की वजह से स्टॉक मार्केट बंद था। आज सेंसेक्स 82.46 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 73,923.48 अंक पर कारोबार कर रहा है।निफ्टी भी 17.50 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 22,484.50 अंक पर ट्रेड कर रहा है

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

निफ्टी पर ओएनजीसी, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और टाटा स्टील के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि नेस्ले, एमएंडएम, एचयूएल, डिविस लैब्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

रुपये में तेजी

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.32 पर मजबूत खुली और आगे बढ़कर ग्रीनबैक के मुकाबले 83.31 पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद स्तर से 6 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे बढ़कर 83.37 पर बंद हुआ था। आम चुनाव के कारण सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। वहीं, डॉलर इंडेक्स 0.11 प्रतिशत बढ़कर 104.57 पर कारोबार कर रहा था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts