भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। खतौली पुलिस ओर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान एक शातिर वांछित चोर अभियुक्त घायल को पुलिस ने किया गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे व निशांदोही से मोबाईल टावरों से चोरी किये गये 5 अदद सैल,1 अदद टावर बैटरी साकेट, एक मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र भी पुलिस ने किए बरामद। जनपद में शातिर चोर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र नागर ओर प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की रतनपुरी से खतौली मार्ग पर हाईवे अण्डरपास के पास जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान। एक शातिर चोर अभियुक्त को घायल गिरफ्तार किया गया।
घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे निशांदेही से मोबाईल टावर से चोरी किये गये 05 अदद सैल,01 अदद टावर बैटरी साकेट तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली का वांछित अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम उमरपुर लिसौडा स्थित इण्डस भारती लिमिटेड कम्पनी के टावर से बैट्री चोरी की घटना कारित की गयी थी । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा अण्डरपास के पास चेकिंग की जा रही थी तभी सठेडी की तरफ से 1 मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर एन एच- 58 की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी मोटर साईकिल हाईवे से बुढाना मोड जाने वाले रास्ते से कच्चे रास्ते पर भागने लगे तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 1 बदमाश घायल हो गया तथा 01 बदमाश जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है ।
















