भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जनपद वासियों से अपील। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्रारा सभी नगरवासियो को इस गंभीर रोग से बचाव हेतु सुझाव दिये गये।
भारत सरकार केे निर्देशानुसार व जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा। सभी नगरवासियो को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर इस गंभीर व घातक रोग से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के सुझाव दिये गये‚ जिन्हे अपनाकर इस रोग से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। इसी क्रम मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी नगरवासियो को अपने प्रियजनो को इस रोग से बचाव हेतु जागरूक करने की अपील की गयी।















