भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली थानाभवन। प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थानाभवन नगर का है जहा दो पक्षों में प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया।
जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों को भेज बड़ा बवाल होने से रोका और तालिम पुत्र शेरजंग निवासी मोहल्ला अशरफ कालोनी कस्बा व थाना थानाभवन जनपद शामली व दूसरे पक्ष से नफीस पुत्र अल्लादिया निवासी मौहल्ला मुस्तकान रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया परंतु विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी दोनों पक्षों के दो लोगो को गिरफ्तार कर 151 में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर दिन रात सतर्क ओर कड़ी मेहनत कर अपनी ड्यूटी पर लगे हुए हैं। सतीश कुमार के थानाभवन थाना प्रभारी का चार्ज संभालने के बाद से ही आम जनमानस अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे है।
शामली संवाददाता पंकज कुमार
















