भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। आज आए सीबीएसई के रिजल्ट से पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के घर आई खुशियां,पोत्रियों द्वारा परिवार का नाम किया रोशन आये सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में चारो तरफ बच्चों में उत्साह का माहौल है। जहा 10 वी और 12 वी क्लास के आये रिजल्ट में बेटियों ने फिर से अपना परचम लहराया है,
तो वही इसी कड़ी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के घर मे भी ये नतीजे उत्सव का माहौल लेकर आये है। अंजू अग्रवाल की दो पौत्रियों पीहू अग्रवाल सुपुत्री अभिषेक अग्रवाल है जो एम जी वर्ल्ड विज़न स्कूल व वनिका अग्रवाल सुपुत्री अभिनव अग्रवाल बरेली ने क्रमशः 94.2% व 94.5% नंबरों से 10 वी की परीक्षा पास करके अपने परिजनों का नाम रौशन किया है।दोनों बच्चियों की सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं दोनों बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों में टीचरों को दिया है। दोनों बच्चों की सफलता पर बात करते हुए अंजू अग्रवाल ने बताया कि दोनों ही बच्चे शुरू से ही पढ़ाई में बहुत मेहनती वह खेलकूद में भी अग्रणी है। अंजू अग्रवाल ने दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है।















