भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। शारदेन स्कूल के चिल्ड्रन वर्ल्ड की ओर से मातृ दिवस उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। मातृ दिवस मातृत्व के लिए खास तौर से सम्मान देने के लिए आरंभ किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका बीडीएस एवम् डाइटिशियन श्रेया छाबड़ा ने दीप प्रज्वलन किया।
अतिथियों का स्वागत तिलक ओर पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया। बच्चों ने मन को प्रभावित करने वाले अनेक कार्यक्रम किए। शारदेन विद्यालय में मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं का अभिनंदन गुलाब पुष्प भेंट कर किया गया। मनोहारी हिंदी कविता कक्षा 3 के छात्र द्वारा मन को मोहने वाली सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। कक्षा 3 के छात्रों ने मम्मी मम्मी यू आर माय स्टार गीत पर नृत्य करके सब को अपनी और आकर्षित किया और कक्षा 1 के छात्रों ने थैंक यू मम्मी गीत पर नृत्य करके सभी माताओं को भावविभोर कर दिया। कक्षा 10 व 11 के छात्र शुभ त्यागी वह ओम श्री त्यागी द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित किया गया। टॉफी विद मॉम कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मां को टोफि भेंट कर मदर्स डे की शुभकामनाएं दी।
ओर मां और बच्चे ने आपस में प्रश्नोत्तर की झड़ी लगाकर तथा एक दूसरे के लिए गीत गाकर सब की खुशियों की कामना की। यह कार्यक्रम देखकर सभी मां की आंखें वात्सल्य से अश्रुपूरित हो गई। नन्हे मुन्ने बच्चों की माताओं के द्वारा वेस्टर्न ड्रेस में तथा ट्रेडिशनल ड्रेस में नृत्य किए गए जिनको सभी अभिभावकों के द्वारा सराहा गया तथा चॉइस फुल ड्रेस में कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया गया। बच्चों ने अपनी दादी मां और माताओं के साथ रैंप वॉक किया। इस कार्यक्रम में नेहा रानी, सबा परवीन, नबीहा, शूभी अरोड़ा, हरिन कौर, शालू पाल, खुशबू अरोरा, ज्योति शर्मा, आकांक्षा, प्रियंका, सुषमा, नेहा वाधवा, शबा नेहरा ने रैंप वॉक में बच्चों के साथ अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे अपनी माताओं के साथ काफी उत्साहित दिखाई दिए। कक्षा 9 के छात्रों द्वारा इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, क्लास वन के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मनमोहन गीत प्रस्तुत किया गया, शारदेन के गायक समूह के द्वारा मां को महत्व देते हुए एक सुंदर गीत एवं कक्षा 10 के छात्रों द्वारा प्रार्थना सभा में नृत्य प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्य धारा रतन जी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए, मां को बच्चे का प्रथम गुरु बताया, मां एक छोटा सा शब्द जो अपने भीतर पूरी दुनिया की ममता, शिक्षा, प्रेरणा, त्याग आदि को समेटे होती है। मुख्य अतिथि ने भी मात्र दिवस पर माताओं के जज्बे को सलाम किया और उनकी प्रशंसा की।
डायटिशियन श्रेया छाबड़ा ने सभी माताओ को समझाया कि उन्हें अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए और उनके खान-पान का मूल रूप से ध्यान रख कर ,पौष्टिक भोजन खिलाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक डायरेक्टर विश्व रतन जी ने मां को मातृत्व की गरिमा से मंडित गृह की व्यवस्थापिका आदि गुणों से गौरवान्वित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती संध्या, सुमन, कनिका गंभीर, दिव्य, साक्षी, राखी डबराल, मनोज शील अल्पना सेठ आदि ने सहयोग दिया। मंच संचालन कक्षा 10 छात्राएं वृंदा गुप्ता व अंशिका बिल्ला द्वारा किया गया।















