भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर।जर जर बिजली के तारों से भीषण हादसे की इन्तजार में बिजली विभागक्षेत्र के गांव सोरम स्थित आर्चेरी सेन्टर के निकट खंबे से लटक रहे जर जर हालत में पहुंच चुके बिजली के तारों से भीषण हादसे की इन्तजार में बिजली विभाग,
ग्रामीणों की ओर से कई बार तार बदलवाने की मांग पर नही कर रहा कोई सुनवाई। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित पार्क में आरचेरी सेंटर पर प्रतिदिन दर्जनों खिलाड़ी तीरंदाजी का अभ्यास करते है वही सुबह शाम सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पार्क में घूमने जाते है।पार्क के एक कोने पर रखे ट्रांसफार्मर से गांव में हो रही विद्युत आपूर्ति के तार बिजली के खंबे से लटक कर जर जर हालत में पहुंच चुके हैं। विद्युत तारों के टूट कर गिर जाने से कभी भी भीषण जन हानि हो सकती है।आर्चरी के खिलाड़ी व ग्रामीणों ने सोरम बिजलीघर के जेई से कई बार तार बदलवाने की मांग की जा चुकी है।किंतु ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग जर जर तार न बदलवाकर किसी भीषण हादसे की इन्तजार कर रहा है।भाकियू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि वह कई बार जर जर हो चुके बिजली के तारों का मामला अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके है। किन्तु बिजली घर पर तैनात जेई ग्रामीणों की बिजली समस्या को अनदेखा कर ग्रामीणों को बिजली चोरी के जूठे मुकदमों में फसाने का डर दिखाकर उनसे अवैध उगाही में लगे हुए हैं ।पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे गरीब ग्रामीणों का उत्पीड़न बन्द कर दे अन्यथा भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध जल्दी ही आंदोलन करने पर ग्रामीण मजबूर हो जाएंगे।















