पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। थानाभवन। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के वांछित फरार आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। थानाभवन पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन व थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक वांछित फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी के साथ आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पीड़िता के परिजनो ने 25 अप्रैल को थाने पर नामजद तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों को लेकर थानाभवन पुलिस द्वारा हिंड पुलिया पर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के वांछित फरार आरोपी युवक मोनू पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन जनपद शामली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, होमगार्ड मुकेश कुमार थाना थानाभवन जनपद शामली शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts