भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ़्फ़रनगर।टाटा नमक व सर्फ एक्सल के रेपर तैय्यार कर लोकल माल भरकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़। पुलिस लाइन में स्तिथ सभागार कक्ष में एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना बुढ़ाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,
थाना बुढ़ाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो टाटा नमक व एक्सल सर्फ के रेपरो में कम गुणवत्ता वाला माल भरकर बेचने का काम करते थे,इसमें थाना बुढ़ाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के नाम जावेद,राकेश,अनमोल ओर अंकित संगल है,पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने भारी मात्रा में टाटा नमक के कट्टे, सर्फ के कट्टे, नमक पैकिंग मशीन,वजन करने वाला कांटा ओर रैपर,बरामद किया है। पूछताछ पर अभियुक्त राकेश उपरोक्त ने बताया कि मैं करावल नगर दिल्ली में प्रिन्टिग का काम करता हूँ जिसमे मैं लोकल ब्राण्ड के रैपर प्रिन्ट करता हूँ। अधिक पैसा कमाने के लालच में आकर मैं अपनी प्रिन्टिग की आड में बडे बडे ब्रॉण्ड के रैपर ग्राहकों की मांग पर धोखधडी की नियत से तैयार करता हूं तथा तैयार किये रैपरों को अपने साथियों को अच्छे खासे मुनाफे पर बेच देता हूँ जो मेरे द्वारा तैयार किये गये फर्जी रैपरो में कम गुणवत्ता अथवा खराब माल भरकर बडी कम्पनी के ब्रॉण्ड के रुप उसी के मूल्य पर बाजार मे बेच देते है। नकली रैपर तैयार करने तथा बेचने में मेरा सहयोग जावेद उपरोक्त करता है जिसका गाजियाबाद सिहानी में प्लास्टिक के बौरे प्रिन्ट करने का काम है। मेरे द्वारा मेरे साथी जावेद को पूर्व में टाटा नमक के रैपर भारी मात्रा में बेचे गये थे तथा 03-04 दिन पहले हम दोनों ने टाटा नमक तथा सर्फ एक्सल के फर्जी रैपर तैयार किये थे जिनको बेचने के लिये जावेद की सिहानी स्थित फैक्ट्री पर रख दिया था। जावेद और मैने मुजफ्फरनगर के रहने वाले अनमोल उपरोक्त को भारी मात्रा में टाटा नमक के रैपर कुछ दिन पूर्व ही दिये थे तथा पूर्व से ही हम दोनों अनमोल व अन्य लोगों को टाटा नमक व अन्य बडे ब्रॉण्ड के फर्जी रैपर बेच रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित संगल व अनमोल उपरोक्त द्वारा बताया कि अधिक रूपये कमाने के लालच में आकर हमने यह काम शुरु कर दिया। हमसे जो के0बी0सी0 के नमक के पैकेट बरामद हुए है वह कम गुणवत्ता के है तथा कम मूल्य के है। हम लोग टाटा नमक के खाली रैपर में के0बी0सी0 का नमक भरकर आस-पास के स्थानीय फुटकर दुकानदारों को टाटा नमक की कीमत पर ही बेच देते है।















