मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 42% की गिरावट, पर्यटन मंत्री ने देश को आमंत्रित किया

दुबई। द्विपक्षीय संबंधों में तनाव आने के मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से मालदीव सकते में आ गया है। अब द्वीप राष्ट्र के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से देश में घूमने आने का निवेदन कर देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया। बादइस दौरान पर्यटन मंत्री ने भारत और अपने देश के ऐतिहासिक संबंधों पर भी जोर दिया।मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 42% की गिरावट, पर्यटन मंत्री ने देश को आमंत्रित किया

भारतीयों ने मालदीव जाने का किया था बहिष्कार

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गत छह जनवरी को अपने एक्स हैंडल पर प्राचीन लक्षद्वीप के फोटो व वीडियो साझा करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीयों ने मालदीव जाने का बहिष्कार कर दिया था।

भारतीयों का करेंगे गर्मजोशी से स्वागतः मालदीव

मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने विशेष साक्षात्कार कहा कि हमारी नवनिर्वाचित सरकार भी भारत के साथ काम करना चाहती है। हम सदैव शांति और मैत्रीपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देते हैं। हमारी सरकार और लोग भारतीय आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। पर्यटन मंत्री होने के नाते मैं भारतीयों से कहना चाहता हूं कि वे कृपया मालदीव के पर्यटन हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।

42 प्रतिशत की आई गिरावट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत वर्ष की तुलना में इस शुरुआती चार माह में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। साल की शुरुआत में मालदीव आने वाले पर्यटकों में भारतीय शीर्ष पर थे, लेकिन कुछ ही समय में भारतीय पर्यटकों की संख्या छठे स्थान पर पहुंच गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts