सहारनपुर: हिन्दू योद्धा परिवार ने गंगा जी में अस्थियों का विसर्जन किया

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

सहारनपुर: हिन्दू योद्धा परिवार ने गंगा जी में अस्थियों का विसर्जन किया, 33 गरीब परिवारों के लावारिस मृतकों के साथ।

सहारनपुर।लावारिस आत्माओं को मिली माँ गंगा जी की गोद, हिन्दू संगठन हिन्दू योद्धा परिवार ने विसर्जित की अस्थियां। हिन्दू योद्धा परिवार लगातार अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा मे रहता है. उसी क्रम मे एक कार्य यह संगठन पिछले 3 वर्षो से करता आ रहा है.. जिसमे हिन्दू योद्धा परिवार हर 6 माह मे असमर्थ और गरीब परिवारों के मृतको की अस्थियां व लावारिस मृतको की अस्थियां सहारनपुर शहर के सभी शमशान घाटो से एकत्रित कर हरिद्वार मे गंगा जी मे विसर्जन करता है। चौधरी विश सिंह काम्बोज संस्थापक हिन्दू योद्धा परिवार HYP ने बताया कि उनके द्वारा अस्थि विसर्जन का यह कार्य चौथी बार है.. उन्होंने बताया कि इस बार उनका संगठन 33 लावारिस व गरीब परिवार के मृतको की अस्थियां गंगा जी मे विसर्जन करने हेतु हरिद्वार लेकर गये है.. जिसमे संगठन के साथियो संग गरीब और लावारिस मृतको की अस्थियो को एकत्रित कर श्रद्धा और आदर के साथ हरिद्वार लेकर आए हैं और विधि विधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ पवित्र गंगा में प्रवाहित की गयी है व गंगा घाट पर पिंड दान, तर्पण क्रियाओ का पालन करते हुए हरिद्वार मे पंडित जी के माध्यम से सम्पन्न कराई गयी है,वर्षा पाराशर शर्मा संचालक हिन्दू योद्धा परिवार महिला मोर्चा ने बताया कि हिंदू और सनातन धर्म में मान्यता है व मृतकों की अंतिम क्रिया अस्थियां विसर्जन के साथ पूर्ण होती है वैसे तो सभी पवित्र नदियां गंगा, जमुना, गोदावरी, शिप्रा, नर्मदा, चंबल, कावेरी सहित अन्य प्रमुख नदियों में अंतिम क्रिया क्रम और अस्थि विसर्जन की प्रचलित व्यवस्था और मान्यता है इसमें हरिद्वार की गंगा जी का विशेष महत्व धर्म शास्त्रों पुराणों आदि में मिलता है

उन्होंने बताया कि उनके संगठन द्वारा चौथी बार अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार आए हैं जिसमे 33 लावारिस व गरीब लोगो की अस्थियों को विधिपूर्वक, पूजा अर्चना, पिंडदान करते हुए गंगा में प्रवाहित की है ताकि मृतको की आत्मा को शांति प्राप्त हो सके,हिन्दू योद्धा परिवार के इस पुण्य कार्य मे निशांत गुलाटी, निधि धीमान, मुकुल मोघा, अक्षय मलिक, अवनीश चौधरी, आर्यन पासी, कार्तिक सलगोत्रा, आदि अन्य हिन्दू योद्धा मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts