भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड, मंसूरपुर यूनिट ने खतौली से चलकर मुजफ्फरनगर जा रही भगवान खाटू श्याम जी की पदयात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान खाटू श्याम जी के भक्तों ने गौ माता मंदिर, मंसूरपुर पर उपाध्यक्ष सुधीर कुमार और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया। इस समारोह में, चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने भगवान खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, सम्मिलित भक्तों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में, मंसूरपुर पुलिस ने विशेष सहायता प्रदान की। कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, महाप्रबंधक गन्ना उत्तम वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक ब्रजराज यादव, प्रबंधक शिवकुमार सिंह, सहायक प्रबंधक करण सिंह, सिक्योरिटी ऑफिसर गजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बृजेश कुमार, पवन कुमार, व अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गणअधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।















