शॉर्ट सर्किट से लगी आग सामान जलकर खाक पशु भी झूलसे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी के घर पर छप्पर में आग लग जाने से एक गाय सहित पांच भैंस आग में बुरी तरह झुलस गई। साथ ही एक ट्रैक्टर सहित काफी सामान जलकर राख हो गया, बताया गया शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी फरमान पुत्र जुल्लू के घेर में छप्पर में अचानक आग लग गई। फरमान अपने परिजनों संग उस समय खेत में गया हुआ था। अचानक लगी आग से घेर मे खूंटे से बंधी एक गाय,चार भैंस बुरी तरह झुलस गई।वहीं पर ट्रैक्टर खड़ा था वह भी आग से जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फरमान को हादसे की सूचना दी।फरमान ने बताया कि घर का काफी सामान आग में जलकर राख हो गया,जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।आग लगने की सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts