फेसम सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बुधवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है. इस मौके पर गांगुली ने कहा, “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए… मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.” उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के बताए गए रास्ते पर चलेंगी और देश सेवा करेंगी.















