भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस अभिरक्षा से फरार व 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त बदमाश गिरफ्तार। फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में ओर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में। थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में। थाना सिविल लाईन से वांछित, पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हज़ार के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को, पुलिस ने सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त द्वारा थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0स0-328/12 धारा-413 भादवि में न्यायालय एडीजे-15 के समक्ष 28.नवंबर 2023 में आत्मसमर्पण किया था, जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिये गये थे। इसी दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था,अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसे थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।















