अमेठी सिटी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिसमें पहले चरण में सर्वेक्षण की निगरानी कर रहे लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
फिलहाल सभी नगर निकायों के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण परीक्षा का पूर्णांक 9500 अंक होगा। सर्वेक्षण के लिए कुल आठ तरह की थीम निर्धारित की गई है, जिस पर नगर निकायों को खरा उतरना होगा। इसी के आधार पर रैकिंग जारी की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से शहर की सफाई, ठोस कूड़ा प्रबंधन, गंदा पानी प्रबंधन, सफाई मित्र, सुरक्षा, जागरूकता गतिविधि, जनआंदोलन,
नागरिक सहभागिता आदि मुख्य हैं। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला समन्वयक एसपी सिंह ने बताया कि इस बार बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
मुसाफिरखाना नगर पंचायत रहा प्रथम
स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की रैंकिंग में मुसाफिरखाना नगर पंचायत पहले स्थान पर रही है। राज्य स्तर पर 64वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1006 रैंक मिली थी। अमेठी नगर पंचायत को राज्य स्तर पर 73वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1029वीं रैंक मिली है। नगर पालिका जायस को प्रदेश में 100वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1126वीं रैंक तो गौरीगंज नगर पालिका को राज्य में 132वीं तो राष्ट्रीय स्तर पर 1242वीं रैंक मिली है।















