भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली। थानाभवन पुलिस ने चुनाव व त्योहार के मद्देनजर महिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ संवेदनशील व नगर के मुख्य बाजारो मे फ्लैग मार्च किया। भारत सरकार द्वारा आचार संहिता जारी करने व आगामी त्योहारी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, पुलिस उप निरीक्षक सुशील कुमार व केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक प्लाटून इंस्पेक्टर सोनिया पांचाल की प्लाटून संख्या 233 के 76 महिला जवानों के साथ नगर के संवेदनशील मोहल्लो, बाजारो, मुख्य बस स्टैन्ड आदि सहित क्षेत्र के गांव उस्मानपुर, हिंड, देवीपुरा, सोंटारसूलपुर में आदि में फ्लैग मार्च किया। लोकसभा चुनाव व त्योहार को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है । जिसके मद्देनजर नगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ थानाभवन पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। वही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने भैसानीइस्लामपुर,जलालाबाद थानाभवन व अन्य गांव के मुस्लिम धर्म गुरुओं मंदरसा संचालको से मिल शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। इस दौरान,थानाभवन नगर में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों लाला लाजपतराय इंटर कालेज, लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सरस्वती पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय नवंबर एक दो आदि का निरीक्षण किया। नगर में चुनावी के लिए 6 चुनाव केंद्र पर कुल 26 बूथ बनाए जायेंगे। इस दौरान बाजारो मे व सड़को पर ठेली आदि लगा कर अतिक्रमण करने वालो को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।















