मंच पर पहुंचे सीएम योगी, लोगों का अभिवादन किया स्वीकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने क लिए पहुंच गए हैं। वह भाजपा के प्रत्याशी धनश्याम लोधी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पहुंचे हैं। मिलक क्षेत्र में रठौंडा शिव मंदिर के मैदान में चुनावी जनसभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।सभा स्थल पर लगातार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत विरासत का देश है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। देश भर में समान तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किया गया और अयोध्या में राम मंदिर तैयार हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts