भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
बुढ़ाना। मैंपल्स एकेडमी बुढाना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार अमन कुमार जी द्वारा किया गया।छात्रों को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार अमन कुमार जी ने छात्रों को मतदान कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मतदान के बारे में और एक जिम्मेदार मतदाता कैसे बने पर विशेष बल दिया प्रत्येक चुनाव में मतदाता करना प्राथमिकता होनी चाहिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ मतदाता के महत्व के बारे में बात करें और उन्हें भी पंजीकरण करने और मतदान करने के लिए प्रोत्साहन करें जो लोग पंजीकृत नहीं है यह जो हाल ही में आए हैं उनसे पंजीकरण कराने का आग्रह करें। मेपल्स एकैडमी के प्रबंधक राजीव गर्ग ने छात्रों को बताते हुए कहा कि मतदाता दिवस को एक त्यौहार की तरह मनाये और सभी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री डॉक्टर गरिमा वर्मा जी, उप प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी, सभी शिक्षक गण व सभी छात्र उपस्थित रहे।















