भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी का मान बढ़ाना है, वोट डालने जाना है,तहसीलदार बुढ़ाना की अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की प्रधानाचार्य द्वारा। किया गया तहसीलदार बुढ़ाना का स्वागत,चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन। चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन। मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना, जनपद चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट मोनालिसा जौहरी,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी चौपाल में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी पाठशाला चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया। चुनावी शब्दावली में सफल प्रतिभागियो वंशिका,तानिया,स्वेता,शिवांशी, मंतशा, जानवी , जिया ,अंशिका,गौरी व लवी को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त चुनावी पाठशाला में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमेश, प्रवक्ता मुकेश,अर्चना,सारिका,वंदना,शशिप्रभा,वंशिका,सुधा,विजयलक्ष्मी,रचना,ज्योत,आयुषी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















