सहारनपुर। सात अप्रैल को सरसावा के गदरहेड़ी गांव में होने वाले जयंत चौधरी का कार्यक्रम का शेड्यूल बदल गया है। अब वह सात की बजाय छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में शामिल होंगे।
बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि जयंत चौधरी को गदरहेड़ी में किसान मजदूर रैली को संबोधित करना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। इस दौरान मुकेश चौधरी,अरविंद मलिक, मुकेश पप्पू, शरणदास सोनकर, संजय राणा, दीपक दियोल, राजदीप ढाका आदि मौजूद रहे। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने बताया कि जयंत चौधरी के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।















