अलविदा जुम्मा व ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

 


मुज़फ्फरनगर। आगामी त्यौहारों अलविदा जुम्मा व ईद को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु। जिलाधिकारी एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पंचायत सभागार पर संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। आगामी त्यौहारों (अलविदा जुम्मा व ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करे, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों असामाजिक तत्वों किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ गलत अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें जिससे आपसी सौहार्द खराब हो साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा आगामी पर्व त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts