भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संदर्भ में प्रशासन तथा शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्देशित स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आदरणीय अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आदरणीय संदीप भागिया के निर्देशन में जनपद में मतदान प्रतिशत की वृद्धि करने और प्रत्येक मतदाता में मतदान के कर्तव्य के अर्थ को समझाने के लिये। जिला विद्यालय निरीक्षक आदरणीय डा.धर्मेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह जी के दिशा निर्देशों के क्रम में मासिक स्वीप कार्यक्रम के अंतिम चरण की कार्य योजना के अंतर्गत विद्यालय में छात्राओं ने होली के रंग मतदाताओं के संग के अंतर्गत। कव्वाली के माध्यम से बहुत हर्षोल्लास के साथ लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया।















